हमारे बैंक ने देश के जन समुदाय विशेषकर युवा पीढ़ी के बीच संपर्क भाषा हिंदी को लोकप्रिय बनाने तथा बैंक की स्थापित ब्रांड पहचान को और अधिक विकसित करने और अंतत: बैंक के व्यवसाय विकास के उद्देश्य से वर्ष 2006 से विभिन्न विश्वविद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के लिए “बड़ौदा मेधावी विद्यार्थी सम्मान” नामक योजना शुरू की है। योजना के तहत एम.ए. हिंदी की अंतिम वर्ष की परीक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष नकद पुरस्कार तथा प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाते हैं। यह योजना देशभर के चुनिंदा विश्वविद्यालयों में लागू की गई है। विस्तृत जानकारी पृष्ठ सं. 46-47 पर दी गई है।
प्रथम पुरस्कार – ₹11,000/-
द्वितीय पुरस्कार – ₹7,500/-
नोट: यदि प्रथम पुरस्कार के लिए महिला विद्यार्थी पात्र रही हो तो द्वितीय पुरस्कार के लिए पुरूष वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र को पुरस्कृत किया जाएगा ताकि दोनों वर्गों, अर्थात् (पुरूष और महिला) का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सके।
बड़ौदा मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना के अंतर्गत चयनित विश्वविद्यालयों की सूची हेतु निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करेंः
https://drive.google.com/file/d/17B555absd_iN7FQR8E4k0yu5STnIg3x9/view?usp=sharing
मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना- 2024 (क्षेत्रीय कार्यालय, शिमला)
दिनांक: 11 फरवरी, 2025 को क्षेत्रीय कार्यालय, शिमला में बैंक की मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना के अंतर्गत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री बाल किशन, क्षेत्रीय प्रमुख, शिमला क्षेत्र द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एम.ए (हिंदी) शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में सर्वाधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों सुश्री पारुल एवं श्री श्याम सिंह को बड़ौदा मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत क्रमशः 11000/- एवं 7500/- का नकद पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

प्रथम पुरस्कार- सुश्री पारुल, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, एम.ए (हिंदी) शैक्षणिक वर्ष 2023-24

द्वितीय पुरस्कार - श्री श्याम सिंह, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, एम.ए (हिंदी) शैक्षणिक वर्ष 2023-24
मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना- 2024 (क्षेत्रीय कार्यालय, हिसार)
दिनांक: 06 मार्च, 2025 को क्षेत्रीय कार्यालय, हिसार में बैंक की मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना के अंतर्गत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर श्री योगेंद्र सिंह सैनी, क्षेत्रीय प्रमुख एवं श्री भूपेंद्र रोहिल्ला, उप क्षेत्रीय प्रमुख, हिसार द्वारा महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय में एम.ए (हिंदी) शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में सर्वाधिक अंक प्राप्त विद्यार्थी सुश्री नैंसी को बड़ौदा मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना के तहत रू. 11000/- का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

प्रथम पुरस्कार- सुश्री नैंसी, महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, एम.ए (हिंदी) शैक्षणिक वर्ष 2023-24
मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना- 2024 (क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़)
दिनांक: 21 नवंबर, 2025 को बड़ौदा मेधावी सम्मान योजना वर्ष 2023-24 के अंतर्गत पंजाव विश्व विद्यालय से एम.ए. हिन्दी अंतिम वर्ष में प्रथम स्थान पुरूष वर्ग में श्री निखिल को नकद राशि रू.11000/- एवं महिला वर्ग में सुश्री आरती शर्मा को नकद राशि 7500/-से क्षेत्रीय प्रमुख श्री मुख्तार सिंह एवं श्री संतोष कुमार, उपक्षेत्रीय प्रमुख द्वारा सम्मानित किया गया।

प्रथम पुरस्कार- श्री निखिल, पंजाब विश्वविद्यालय, एम.ए (हिंदी) शैक्षणिक वर्ष 2023-24
द्वितीय पुरस्कार - सुश्री आरती शर्मा, पंजाब विश्वविद्यालय, एम.ए (हिंदी) शैक्षणिक वर्ष 2023-24
मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना – 2024 (कॉर्पोरेट कार्यालय, मुंबई )
दिनांक: 28 फरवरी, 2025 को बैंक के कॉर्पोरेट कार्यालय, मुंबई द्वारा मुंबई विश्वविद्यालय परिसर में मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक के मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना के तहत मुंबई विश्वविद्यालय में वर्ष 2023-24 के दौरान एम.ए (हिंदी) की अंतिम वर्ष की परीक्षा में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को मुंबई विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय, वरिष्ठ प्रोफेसर एवं अध्यक्ष तथा मुख्य वक्ता प्रोफेसर राजेन्द्र गौतम द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं नकद पुरस्कार राशि (प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार क्रमशः रु. 11,000 एवं रु. 7500 मात्र) प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

प्रथम पुरस्कार- मो. हसीन शकील (मुंबई विश्वविद्यालय ) शैक्षणिक वर्ष 2023-24

द्वितीय पुरस्कार - सुश्री सुमित्रा मांगीलाल गुजर (मुंबई विश्वविद्यालय ) शैक्षणिक वर्ष 2023-24
मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना – 2024 (कॉर्पोरेट कार्यालय, मुंबई )
दिनांक: 21 सितंबर, 2024 को बैंक के कॉर्पोरेट कार्यालय, मुंबई में वार्षिक राजभाषा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक के मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना के तहत एसएनडीटी विश्वविद्यालय में वर्ष 2023-24 के दौरान एम.ए (हिंदी) की अंतिम वर्ष की परीक्षा में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को एसएनडीटी विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की प्रमुख, डॉ. पल्लवी प्रकाश तथा श्री संजय सिंह, प्रमुख - राजभाषा एवं संसदीय समिति द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं नकद पुरस्कार राशि (प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार क्रमशः रु. 11,000 एवं रु. 7500 मात्र) प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

प्रथम पुरस्कार- सुश्री गौड़ रितु कुमारी गया प्रसाद (एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय ) शैक्षणिक वर्ष 2023-24

द्वितीय पुरस्कार - सुश्री शुक्ला स्नेह संतोषकुमार (एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय ) शैक्षणिक वर्ष 2023-24
मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना – 2024 (प्रधान कार्यालय, बड़ौदा)
दिनांक: 27 जनवरी, 2025 को बैंक के प्रधान कार्यालय, बड़ौदा में वार्षिक राजभाषा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक के मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना के तहत महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय में वर्ष 2023-24 के दौरान एम.ए (हिंदी) की अंतिम वर्ष की परीक्षा में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को बैंक के मुख्य अतिथि, श्री संजीव कुमार दुबे, विभागाध्यक्ष (हिंदी विभाग), गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय तथा श्री संजय सिंह, प्रमुख - राजभाषा एवं संसदीय समिति द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं नकद पुरस्कार राशि (प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार क्रमशः रु.11,000/- एवं रु.7500/- मात्र) प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
प्रथम पुरस्कार – सुश्री शिवानी सतीश शर्मा (महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय) शैक्षणिक वर्ष 2023-24
द्वितीय पुरस्कार- श्री कल्पेश कुमार हरिओम चौधरी (महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय) शैक्षणिक वर्ष 2023-24
मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना – 2023 (प्रधान कार्यालय, बड़ौदा)
दिनांक: 18 दिसंबर, 2023 को बैंक के प्रधान कार्यालय, बड़ौदा में वार्षिक राजभाषा समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर बैंक के मेधावी विद्यार्थी सम्मान के तहत महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय में एम.ए (हिंदी) में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को बैंक के मुख्य अतिथि, प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार प्रोफेसर भरत मेहता द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं नकद पुरस्कार राशि (प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार क्रमशः रु. 11,000/- एवं रु. 7500/- मात्र) प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
प्रथम पुरस्कार - सुश्री गायत्री माणिक चंद जाटव (महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय) शैक्षणिक वर्ष 2022-23
द्वितीय पुरस्कार- श्री शोएब खान निसार आलम (महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय) शैक्षणिक वर्ष 2022-23
मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना – 2023 (कॉर्पोरेट कार्यालय, मुंबई )
दिनांक: 27 अक्तूबर, 2023 बैंक के कॉर्पोरेट कार्यालय, मुंबई में वार्षिक राजभाषा समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर बैंक के मेधावी विद्यार्थी सम्मान के तहत मुंबई विश्वविद्यालय में एम.ए (हिंदी) में सर्वाधिक अंक लाने वाली छात्राओं को बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री देबदत्त चांद द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं नकद पुरस्कार राशि (प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार क्रमशः रु. 11,000 एवं रु. 7500 मात्र) प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

प्रथम पुरस्कार - सुश्री नेहा सिंघवी (एस एन डी टी महिला विश्वविद्यालय) शैक्षणिक वर्ष 2021-22

प्रथम पुरस्कार - सुश्री पूनम यादव (एस एन डी टी महिला विश्वविद्यालय) शैक्षणिक वर्ष 2021-22

द्वितीय पुरस्कार - सुश्री रानी सिकंदर सिंह (एस एन डी टी महिला विश्वविद्यालय) शैक्षणिक वर्ष 2021-22
मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना – 2022 (कॉर्पोरेट कार्यालय, मुंबई )
दिनांक: 10 अक्तूबर, 2022 बैंक के कॉर्पोरेट कार्यालय, मुंबई में वार्षिक राजभाषा समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर बैंक के मेधावी विद्यार्थी सम्मान के तहत मुंबई विश्वविद्यालय में एम.ए (हिंदी) में सर्वाधिक अंक लाने वाली छात्राओं को बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री संजीव चड्ढा द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं नकद पुरस्कार राशि (प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार क्रमशः रु. 11,000 एवं रु. 7500 मात्र) प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

प्रथम पुरस्कार - सुश्री काजल संतोष मिश्रा (एस एन डी टी महिला विश्वविद्यालय) शैक्षणिक वर्ष 2020-21

द्वितीय पुरस्कार – श्री मुकेश चंद अडवानी (मुंबई विश्वविद्यालय) शैक्षणिक वर्ष 2020-21
मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना – 2022 (प्रधान कार्यालय, बड़ौदा)
दिनांक: 23 नवंबर, 2022 को बैंक के प्रधान कार्यालय, बड़ौदा में वार्षिक राजभाषा समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर बैंक के मेधावी विद्यार्थी सम्मान के तहत महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय में एम.ए (हिंदी) में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को बैंक के मुख्य अतिथि, प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार पद्मश्री सितांशु यशश्चंद्र द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं नकद पुरस्कार राशि (प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार क्रमशः रु. 11,000/- एवं रु. 7500/- मात्र) प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

प्रथम पुरस्कार - सुश्री खुशबू कुमारी (महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय) शैक्षणिक वर्ष 2021-22

द्वितीय पुरस्कार- सुश्री दुर्गा कुमारी मेनरिया (महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय) शैक्षणिक वर्ष 2021-22
मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना – 2021 (कॉर्पोरेट कार्यालय, मुंबई )
दिनांक: 10 अक्तूबर, 2023 बैंक के कॉर्पोरेट कार्यालय, मुंबई में वार्षिक राजभाषा समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर बैंक के मेधावी विद्यार्थी सम्मान के तहत मुंबई विश्वविद्यालय में एम.ए (हिंदी) शैक्षणिक वर्ष 2019-20 में सर्वाधिक अंक लाने वाली छात्राओं को कोरोना के कारण सम्मानित नहीं किया गया था अतः वार्षिक समारोह 2022 में बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री संजीव चड्ढा द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं नकद पुरस्कार राशि (प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार क्रमशः रु. 11,000 एवं रु. 7500 मात्र) प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

प्रथम पुरस्कार - सुश्री अंकिता अखिलेश पांडे (एस एन डी टी महिला विश्वविद्यालय) शैक्षणिक वर्ष 2019-20

द्वितीय पुरस्कार - सुश्री प्रिया बद्रिनारायण उपाध्याय (एस एन डी टी महिला विश्वविद्यालय) शैक्षणिक वर्ष 2019-20
मेधावी विद्यार्थी योजना-(अंचल / क्षेत्रीय कार्यालय)-2024
जोरहाट

बृहत्तर कोलकाता

राजकोट

अयोध्या
